बालों का समय  से पहले सफेद होना 



आंवला चूर्ण के उपचार: 

एक चम्मच (बडा) आंवला चूर्ण पानी के साथ सोते समय अंतिम आहार के रूप में ले.समय से पहले बाल सफेद होने और चेहरे की दमक में भी कारगर होता है। 

बालो के साथ साथ यह उपचार हमारे स्वर को मधुर और शुद्ध बनाता है तथा गले की घर-घराहट भी ठीक करता है। 

आंवला चूर्ण का लेप : 

सूखे आँवला के चूर्ण को पानी के साथ पेस्ट बनाकर इसका बालो की जड़ो तक लेप कर तथा १०-१५ मिनट बाद बालों को पानी से धो ले. लगातार लेप करने से सफेद बाल और बालों का गिरना बन्द हो जायेगा। 

सप्ताह में दो बार, स्नान से पहले, यह प्रयोग जरूरत अनुसार तीन-चार मास तक करके देखे।