बालों को गिरने से रोकने के उपये
केशों के झड़ने या टूटने के उपये:
केशों के झड़ने या टूटने पर सिर में नींबू के रस में दो गुना नारियल तेल मिलाकर धीरे-धीरे बालों की जड़ो में मालिश करने से आपके बाल झड़ने बंद हो जाएंगे। साथ ही केश मुलायम हो जाएंगे तथा बालों से सम्बन्धित अन्य सभी रोग भी दूर हो जाएंगे।
नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर रात में बालों की मालिश करे और सुबह गरम पानी से या रीठा शैम्पू से सिर धो ले.
२-३ बार यह प्रक्रिया दोहरने से ही सिर की खुश्की व रुसी धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी।
बालों को मुलायम बनाने के घरेलू नुस्खे:
शिकाकाई और ड्राई आँवला बराबर मात्रा में २५-२५ ग्राम मिक्स कर पॉवडर कर ले. रात को ५०० ग्राम पानी में डालकर भिगो ले और सिर पर अच्छे से मेल. ३० मिनट बाद स्नान कर ले.
इस प्रकार शिकाकाई और आँवला के पानी से सिर धोकर बालों को सूखने के बाद नारियल का तेल लगाने से बाल लम्बे ,घने ,मुलायम और चमकदार हो जाते है.
गर्मियों में यह उपचार अनुकूल रहता है। इससे बाल सफेद नहीं होते और यदि सफेद होने लगें हों तो सफेद बाल काले हो जाते है।
गर्मियों में यह उपचार अनुकूल रहता है। इससे बाल सफेद नहीं होते और यदि सफेद होने लगें हों तो सफेद बाल काले हो जाते है।

0 Comments