आँखों में दर्द का घरेलू उपाय: Home remedy for eye pain
आँखो का दुखना उपचार :
चार ग्रेन (दो रत्ती ) फिटकरी बारीक पीसकर तीन ग्राम गुलाबजल में घोलकर रख ले। एक ऑय ड्रॉपर बोतल में इस लोशन भर ले और दो-दो बूंद दिन में ३-४ बार आँखों में डालें। धीरे-धीरे आखो का दर्द। लाली दूर होगी और कीच का आना भी बंद होगा। दुखती आखो के लिए यहाँ उपचार कारगर है।
यदि गुलाब जल न मिले तो आप डिस्टिल्डवाटर या उबला पानी भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
आँख की गुहेरी का घरेलु उपचार :
इमली के बीज की गिरी को चन्दन की तरह पत्थत पर घिसकर गुहेरी (फुन्सी) पर लेप लगा ले, इसे आँखो को ठंडक मिलेंगे और कुछ घंटो में ही रोग का नमोनिशान नहीं रहे गा। इससे न केवल रोग बिल्कुल खत्म हो जाता है बल्कि भविष्य में पुनः नहीं होता।
बार-बार गुहेरी निकलना बन्द करने के उपचार :
सुबह -शाम तीन ग्राम त्रिफला चुर्ण गाय के दूध से ले। इससे बार-बार गुहेरी निकलना बंद हो जाएगी। इसका सेवन १-२ सप्ताह तक करें।

0 Comments