जुकाम की रामबाण औषद्यि



प्रदुषण या बदलते मौसम  के साथ ही हमारी दिनचर्या व  खानपान बैलेंस न होना के करना हमारा इम्यून सिस्टम बहुत हे कमजोर होता जाता हैं जिस की वजह से हमें कॉमन कोल्ड आसानी से हो जाता है.

कुछ कॉमन कोल्ड घरेलू उपचार एवं जानकारी पढ़ने के किये ब्लॉग पूरा पढ़े ,
    

१  सुहागे का घरेलू उपचार:

  • सुहागे को तवा पर फुलाकर बारीक पीसकर काँच की शीशी में भर ले. 
  • जुखाम होने पर आधा ग्राम (बच्चो के लिए आधी मात्रा )गरम पानी से दिन में तीन बार ले.
  • सुहागे का २-३ दिन तक सेवन करे.

सुहागे बनाने की विधि :  सुहागे को फुलाने के लिये बारीक कूटकर लोहे के तवे पर डालें और तेज फ्लेम पर गर्म कर ले। अब यह धीरे-धीरे फूलने लगेगा। इस प्रकार सुहागा फूल जायेगा ,फिर इसे पीसकर किसी शीशी में भरकर रख ले। 


काली मिर्च का घरेलू उपचार :
  • सात काली मिर्च और सात बताशे पाव भर जल में पकाये।
  • १/४ होने पर इसे गरमागरम पी ले और सिर तथा सारा बदन ढककर लेट जाए। 
  • २-३ दिन तक, दिन में २ बार सेवन करे। 

३. तुलसी की चाय का घरेलू उपचार:
  • ताजा तुलसी की पत्ती ७ से ११ 
  • ताजा अदरक २ ग्राम 
  • काली मिर्च (थोड़ी कुटी हुई )
चाय बनाने की विधिः तीनो वस्तुओं को २०० ग्राम उबलते पानी में डालकर २ मिनट उबले।दो मिनट बाद छानकर इसमें गर्म दूध १०० और मिश्री या चीनी डालकर गरम-गरम पी ले. 


४  लहसुन के घरेलू उपचार:

  • लहसुन का रास १ ग्राम 
  • तुलसी का रास १ ग्राम 
  • सौंठ १ ग्राम 
  • काली मिर्च १  ग्राम 

काढ़ा बनाने की विधिः १०० ग्राम ताजा या गुनगुने पानी के साथ सुबह -शाम प्रयोग करें। एक दिन में ही प्रभाब दिखायी देगा। 



बच्चों के घरेलू उपचार:

बच्चों को सर्दी या डब्बी रोग होने पर लहसुन की माला गले में पहनाकर रखने पर इस रोग में बहुत लाभ मिलता है.