सिर में रुसी (सीकरी ) का रामबाण 

सर की रुसी के घरेलू उपचार

नारियल के तेल की  रेमेडी:

१. नारियल का तेल १०० ग्राम
२. कपूर ४ ग्राम 

नारियल तेल और कपूर दोनों को मिलाकर शीशी में रख ले। दिन में दो बार बाल ड्राई हो जाने के पर और रात में सोते समय सिर पर कपूर वाला नारियल तेल से अच्छे से मालिश करे। दूसरे ही दिन आप को रूसी में लाभ प्रतीत होगा. 

नींबू की रेमेडी:

बाल धोने से पहले एक नींबू बालों में मलने या नींबू के रस मिलने से और फिर हल्के गर्म पानी से सिर धोने से रुसी साफ हो जाती है। 

नारियल के तेल में तेल आधा नीम्बू का रस तथा थोडा कपूर मिला ले.रात में तेल बालों की जड़ों में लगाकर मालिश करे और रात भर ऐसे ही छोड़ दे, सुबह बालों को धो कर कंघी करें। 

रीठा शैम्पू की रेमेडी:

रीठा का शैम्पू रुसी में उतना ही कारगर है जितना कोई आधुनिक शैम्पू। बाल टुटने पर बालों को साबुन से न धोकर ,अगर आप रीठा से धोएंगे तो आप क बाल टूटना बंद हो जायेगे।